नरेंद्र मोदी आज पुड्डुचेरी जाएंगे

 

नरेंद्र मोदी आज पुड्डुचेरी जाएंगे

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार पुड्डुचेरी का दौरा करेंगे। यहां वो विल्लीपुरम जिले में ऑरोविले इंटरनेशनल सिटी के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इसी टाउनशिप में बने श्री अरबिंदो आश्रम भी जाएंगे और आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस बीच, एक महिला ने पीएम के अरबिंदो आश्रम जाने को लेकर सुसाइड की धमकी दी है। इस महिला ने आश्रम के कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला और फैमिली को आश्रम छोड़ना पड़ा था। बता दें कि मोदी शनिवार को दमन से तमिलनाडु पहुंचे और यहां कई प्रोग्राम में शामिल हुए।

पुड्डुचेरी में क्या है मोदी का प्रोग्राम?

– पीएम मोदी स्पेशल फ्लाइट से सुबह 10.40 बजे पुड्डुचेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पहली बार आश्रम जाकर आध्यात्मिक गुरु श्री अरबिंदो घोष को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद गुरु के उस कमरे में जाएंगे, जहां उन्होंने साधना की थी।
– केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन ने बताया कि मोदी पुड्डुचेरी में तीन घंटे तक रहेंगे। यहां श्री अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से मिलेंगे। फिर सड़क के रास्ते गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होने ऑरोविले जाएंगे। दोपहर के वक्त पुड्डुचेरी में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करेंगे।

Share this story