मुंबई के एक शख्स (सैयद नासिर हुसैन) ने एक ही लड़की की दो बार बचाई जान

 

मुंबई के एक शख्स (सैयद नासिर हुसैन) ने एक ही लड़की की दो बार बचाई जान

मुंबई | आज के तेजी से भागते मुंबई शहर में किसी के पास दूसरों के लिए वक्त नहीं होता लेकिन सैयद नासिर हुसैन ने इस बात को गलत साबित कर दिया। उन्होंने सोमवार को एक छात्रा की जान एक नहीं बल्कि दो बार बचाकर इस बात की मिसाल कायम कर दी कि अगर इंसानियत हो तो समय या कोई और बाधा नहीं आती। देवनार के रहने वाले हुसैन सोमवार को रात 8:30 बजे घर जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि अच्छे कपड़े पहने लड़की बिना चप्पलों के पुल पर चल रही है। इससे पहले वह दो और लड़कियों को पुल पर से कूदने की कोशिश करते हुए देख उन्हें बचा चुके थे। इस बार फिर उन्होंने लड़की को रेलिंग पर चढ़ते देखा। उन्होंने फौरन अपनी बाइक छोड़ी और लड़की को पकड़ लिया। उन्होंने काफी देर लड़की से बात की तो पता चला कि बॉयफ्रेंड से धोखा खाकर लड़की ने आत्महत्या करने का फैसला कर चुकी थी। हुसैन ने लड़की को समझाया की आपको आत्मविश्वास से भरी हुई महिला के रूप में बढ़ना चाहिए जिसकी दुनिया किसी धोखेबाज आदमी की वजह खत्म नहीं होनी चाहिए । ओर हुसैन ने किसी तरह उससे उसके घर का पता हासिल किया और रात करीब 12 बजे वह उसे घर छोड़ने गए। घर पर लड़की के माता-पिता नहीं थे तो उन्होंने पड़ोसियों से लड़की का ध्यान रखने के लिए कहा। लड़की अपने घर में चली गई और हुसैन भी वहां से चले आए। रास्ते में उन्हें लगा कि उन्होंने लड़की को घर पर अकेला छोड़कर ठीक नहीं किया। उन्हें लगा कि लड़की फिर से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने फौरन बाइक घुमाई और वापस लड़की के घर पहुंच गए। वहीं पहुंचकर उन्होंने देखा कि लड़की ने फांसी लगा ली है। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर फौरन उसे उतारा। उसे पहले शताब्दी अस्पताल और फिर सायन ले जाया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

More from my site

Share this story