अक्षय कुमार का फैन बिन अनुमति घर घुसने की कोशिश में गिरफ्तार

 

अक्षय कुमार का फैन बिन अनुमति घर घुसने की कोशिश में गिरफ्तार

अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है इस बार अक्षय कुमार के एक जुनूनी फैन ने अपनी हदें तोड़ने की कोशिश की है |22 साल का एक फैन बिना अनुमति के जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश करते धरा गया। 6 फरवरी की रात 22 साल का वह लड़का 1 बजकर 30 मिनट पर बिना अनुमति लिए अक्षय के घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, उस लड़के की पहचान हो गई, कहा जा रहा है कि वह हरियाणा का रहने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो गार्ड ने उस शख्स को मुम्बई पुलिस के हवाले कर दिया। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि हरियाणा का रहने वाले इस शख्स का नाम अंकित गोस्वामी है, जो अपने चहेते बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुम्बई आया था। उसने गूगल की मदद से ऐक्टर का अड्रेस ढूंढा था। देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया | वह न्यायिक हिरासत में है। उस पर बिना अनुमति जबरन प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है।

More from my site

Share this story