रोहित शेट्टी को फिल्मो ने बनाया रो’हिट’ शेट्टी,

 

रोहित शेट्टी को फिल्मो ने बनाया रो’हिट’ शेट्टी,

अपनी फिल्मों में भरपूर ऐक्शन, हवा से बातें करती स्कॉर्पियो कार और कॉमेडी देने वाले रोहित शेट्टी गुरुवार को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर तरह की फिल्मों में हाथ आजमा चुके रोहित शेट्टी ने अपने निर्देशन के जरिए बॉलिवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। फिल्म डायरेक्ट करने के साथ-साथ वह कई शोज के जज भी बन चुके हैं।बॉलिवुड में उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली बार डायरेक्शन पर हाथ आजमाया। अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ में वह असिस्टेंट डायरेक्टर बने। इस फिल्म का निर्देशन कुकु कोहली ने किया था। उन्होंने कई फिल्में बनाईं जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक का बिजनस किया। ऐसी कई फिल्मो ने रोहित शेट्टी को रो’हिट’ शेट्टी बना दिया। गोलमाल 3 उनके करियर की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ से अधिक का बिजनस किया। फिल्म साल 2010 में आई थी और साल 2006 में आई गोलमाल की तीसरी कड़ी थी। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, मिथुन चक्रव्रती और तुषार कपूर जैसे स्टार्स थे। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी और फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया। ऐसी ही फिल्म बोल बच्चन , चेन्नै एक्सप्रेस , सिंघम रिटर्न , दिलवाले , गोलमाग अगेन , सिंबा जैसी फिल्मो से दर्शकों का दिल जीत लिया |

Share this story