फिल्म ‘शोले के ‘कालिया’ यानी वीजू खोटे नहीं रहे

 

फिल्म ‘शोले के ‘कालिया’ यानी वीजू खोटे नहीं रहे

मुंबई |उत्कर्षएक्सप्रेसडॉटकॉम।विनोद निराश। जाने-माने निर्माता जीपी सिप्पी की अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में बेहद महत्वपूर्ण ,उम्दा ,यादगार किरदार निभाने वाले ‘कालिया’ यानी वीजू खोटे ने दुनिया को अलबिदा कह दिया।अपने किरदार को बखूबी निभा उसे जीवंत करने वाले जाने-माने मशहूर अभिनेता वीजू खोटे का आज मुंबई स्थित उनके घर में लम्बी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया  वे लगभग 78 साल के थे | वीजू खोटे की भांजी व जाने-माने टीवी अभिनेत्री भावना बलसावर ने‌ जानकारी देते हुए बताया, “खराब तबीयत के चलते उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब उन्होंने खुद को बेहतर बताया और हमें भी अच्छे महसूस होने पर उनको घर लाया गया था, आज मगर सुबह के समय घर पर अचानक उनकी किडनी फेल हो जाने से उनका निधन हो गया | परिवार के सदस्यों के अनुसार वीजू खोटे का अंतिम संस्कार आज दक्षिण मुम्बई के चंदनवाड़ी शमशान गृह में होगा | बीजू खोटे अपने जमाने के बहुत ही मशहूर एवं सरल भाव महान कलाकार थे , इसलिए उन्होंने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था | इसके अतितिक्त , बीजू खोटे ने कई टीवी सीरियल्स में भी बखूबी काम किया |

Share this story