हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा

 

हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा

उत्कर्षएक्सप्रेसडॉटकॉम।पिथौरागढ़। उत्तराखंड के लिए एक नई सौगात लिए आया। उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएंगी। हेरिटेज एविएशन कंपनी की विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद का 20 घंटे का सड़क का सफर हवाई सेवा से मात्र एक घंटे में पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ किया। अब पिथौरागढ़ से मात्र एक घंटे में दिल्ली-एनसीआर पहुंचा जा सकेगा। यह उड़ान सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) सुबह 11.30 बजे पिथौरागढ़ से हिंडन व दोपहर 1 बजे हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए चलेगी। पिथौरागढ़। शुक्रवार, २०१९ का दिन उत्तराखंड के लिए एक नई सौगात लिए आया। उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएंगी। हेरिटेज एविएशन कंपनी की विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद का 20 घंटे का सड़क का सफर हवाई सेवा से मात्र एक घंटे में पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ किया। अब पिथौरागढ़ से मात्र एक घंटे में दिल्ली-एनसीआर पहुंचा जा सकेगा। यह उड़ान सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) सुबह 11.30 बजे पिथौरागढ़ से हिंडन व दोपहर 1 बजे हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए चलेगी।गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे प्रदेश के पिथौरागढ़ के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर से देश की राजधानी तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में काफी समय लगता था, जो महंगा भी था। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़, सीमान्त जनपद होने के कारण यह हवाई सेवा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। कई बार गम्भीर स्थिति होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना होता है। कम समय में दूरस्थ क्षेत्रों से हायर सेंटर तक पहुंचाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवाएं बहुत जरूरी हैं। कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को भी इस हवाई सेवा से लाभ मिलेगा।

Share this story