पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की कड़ी निंदा

 

पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की कड़ी निंदा

utkarshexpress.com  /dehradun / तेलांगना राज्य के हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की वीभत्स घटना पर राज्य के लोगो ने कड़ी निंदा की।   इस प्रकरण पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या के बारे में सुनकर मुझे बेहद पीड़ा हुई, गुस्सा और स्तब्ध है। यहाँ यह भी बताते चलें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी। डॉक्टर का जला हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। प्रियंका रेड्डी अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी।

उत्तरकाशी में बोलेरो खाई में गिरने से तीन की मौत………………………….

utkarshexpress.com / देहरादून । उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी-गोरशाली मोटर मार्ग पर पाही गांव के समीप बरात में शामिल एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  जानकारी के अनुसार दुर्घटना बीती देर रात की है।  बारात में शामिल कुछ लोग बोलेरो वाहन से गौरशाली गांव जा रहे थे। इस दौरान भटवाड़ी घनसाली मोटर मार्ग पर पाई गांव के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो व्यक्तियों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चैहान सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मनेरी पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों में चालक महेंद्र पाल (35 वर्ष) निवासी लाटा अतर सिंह (50 वर्ष) निवासी गौरशाली गांव और अनूप रावत (35 वर्ष) निवासी लाटा शामिल हैं। वहीं, घायलों में यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, निवासीगण गौरशाली गांव, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह निवासीगण लाटा गांव शामिल हैं।

Share this story