भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के कल्याण हेतु धन-संग्रह दिवस

 

भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के कल्याण हेतु धन-संग्रह दिवस

utkarshexpress.com  । देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित दिवस है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस सन 1949 से भारत में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है: युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग ,सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है।आजादी के बाद से ही सन 1949 को हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया गया क्योंकि आजादी मिलने के साथ ही भारतीय सैनिकों के कल्याण और भारतीय सेना के कल्याण के लिए फंड की जरूरत महसूस की गई।
यह दिन मनाने की शुरुआत करने के पीछे का मूल उद्देश्य और विचार देशवासियों द्वारा सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए धनराशि देने की अपील करना था इस दिन देशवासियों को भारतीय ध्वज दिया जाता है और बदले में भारतीय सेना के कल्याण के लिए लोगों द्वारा स्वेच्छा से दान किया जाता है।

 

 

Share this story