पर्यावरण-प्रदूषण = ‎Reetu Gulati‎ 

 

पर्यावरण-प्रदूषण  = ‎Reetu Gulati‎ 

 

पर्यावरण प्रदूषण ने,
किया जीना है दुश्वार,
चारो ओर मची दुर्गंध,
सडे़ गले पदार्थ ,

फैंक कर नदियों में,
गंदगी, हो रही दुर्गंध,
पीकर गन्दा जल,
हम होते बीमार।।

हैजा,टायफाइड दस्त,
भोगते हम दिन रात,
कूड़े कचरे के ढेर पर,
होती बीमारियो के शिकार।।

चारो ओर पेड़ लगाये।
पर्यावरण को शुद्ध बनाये।
आक्सीजन को मुफ्त पाये।
बीमारी से निजात जो पायें।

स्वच्छ रखे परिवेश, हम,
लगाकर सुन्दर पेड़, हम,
चारो ओर हरियाली हो,
मन मुदित, तनाव दूर हो।

स्वस्थ वातावरण होगा।
बच्चे बूढे खुश होगें।
शपथ लें,पेड़ जरूर लगाये,
पर्यावरण स्वस्थ बनाये।।

……रीतू गुलाटी (ऋतु)

Share this story