गणतंत्र दिवस==Preeti Sharma

 

गणतंत्र दिवस==Preeti Sharma

 

आजादी को हासिल करके ,
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।

26 जनवरी 1950 को,
देश भारत ने ,
संविधान पारित कर
संविधान लागू करवाया था।।

आजादी को हासिल करके,
भारत को गणराज्य बनाया था।

राष्ट्र का यह पर्व ,
राष्ट्र के साथ भाईचारे से ,
हर हिंदुस्तानी ने मनाया था।।

संविधान के सम्मान में,
खड़े हर नागरिक ,
जन -गण का मान बढ़ाया था।

आजादी को हासिल करके ,
भारत को गणराज्य बनाया था।

विश्व का ,
सबसे बड़ा संविधान
जिसे भीमराव अंबेडकर ने,
11 महीने 18 दिन में बनाया था।।

नेहरू ,प्रसाद, पटेल,  ने जिसे बड़ी ,
रूपरेखा से सजाया था ।

आजादी को हासिल करके
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।।

आज के दिन,
भारत के झंडे की शपथ ले।

भारत का जन -जन ,
यह प्रण उठाएगा।
गणतंत्र की,
रक्षा के लिए,
हर हिंदुस्तानी कदम बढ़ाएगा।

,,,,,,,,प्रीति शर्मा “असीम”

Share this story