तिरंगा निशानी रहे - अनिरुद्ध कुमार
Jan 26, 2025, 22:33 IST

यह तिरंगा निशानी रहे,
भारती की कहानी रहे।
हम रहें ना रहें गम नहीं,
देश की नेकनामी रहे।
आँख कोई उठा ना सके,
हौसले में जवानी रहे।
सब रहें आन से शान से,
प्यार सबके जुबानी रहे।
पूजते हैं सदा ये वतन,
झूमतीं जिंदगानी रहे।
चाहते हैं सदा जान से,
जिंदगी में रवानी रहे।
दे सलामी कहें आज'अनि',
शान-शौकत गुमानी रहे।
- अनिरुद्ध कुमार सिंह
धनबाद, झारखंड