आराधिका राष्ट्रीय मंच पर बसंत पंचमी काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न

 
pic

Utkarshexpress.com - आराधिका राष्ट्रीय मंच की संस्थापिका / अध्यक्षा निधि बोथरा जैन के तत्वावधान में मंच पर वसंत पंचमी विषयक भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। निरंतर 4:00 घंटे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ /वरि. कवि मनोहर सिंह चौहान 'मधुकर' की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका/ अध्यक्षा निधी बोथरा जैन ने 'शब्द सिदिक्षा' ई त्रैमासिक पत्रिका के जनवरी 2025 अंक का लोकार्पण किया, साथ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक/कवि सतीश शिकारी को मंच का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए अपने भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति प्रदान  हुए नव मनोनीत उपाध्यक्ष को बधाइयां दी और पत्रिका के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
मंच सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए मंच को सुशोभित किया ।अपनी अभिव्यक्ति के द्वारा महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ कवि और रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। नव मनोनीत उपाध्यक्ष सतीश शिकारी ने मनोनयन के लिए पटल पदाधिकारियों का आभार, धन्यवाद प्रकट करते हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 45 से अधिक कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुँचाया।निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की
आयोजन को सफल बनाने में सलाहकार अनीता बाजपाई , महासचिव सुधीर श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सतीश शिकारी का हमेशा की तरह सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
और अंत में संस्थापिका निधी बोथरा जैन ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित किया, जबकि भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा वरि कवि राम मनोहर लाल ने की।

Share this story