जन सुराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

 
pic

Utkarshexpress.com मोरवा समस्तीपुर - मोरवा अंचल के हरपुर भिंडी पंचायत के ठाकुर वाड़ी मंदिर के प्रांगण में दिनांक- 12/12/2024 (गुरुवार) को जन सुराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत राज मोरवा दक्षिणी के भूतपूर्व मुखिया एवं सामाजिक संस्थान क्षत्रपति पटेल क्रांतिकारी विचार मंच के संस्थापक व जिलाध्यक्ष जय कृष्ण राय ने सभा को सम्बोधित किया और कहा कि हमारे सभी साथियों व तमाम जनता को जन सुराज पार्टी के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं की पूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए कि घर-घर जाकर लोगों को प्रोत्साहित करते रहें व जन संपर्क बनाए रखें। साथ ही दीवार पर महत्वपूर्ण नारे (स्लोगन्स) लिखवाकर व इसके माध्यम से अपनी विचारों को पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर वरिष्ठ साथी फूलन सिंह, देवेन्द्र सिंह, राम बाबू पंडित, चंद्र शेखर साह, अखिलेश सहनी, गुरु चरण दास, लखन राय, सत्य देव राय, नथुनी पासवान आदि लोग उपस्थित थे।
(प्रकाश कुमार राय-जिला ब्यूरो प्रमुख-समस्तीपुर, बिहार)

Share this story