बाल दिवस - निहारिका झा 

 
pic

माह नवम्बर 14 को 
आता नेहरू जी का जन्मदिन 
बच्चों को ही किया समर्पित 
जिनने अपने जन्म का ये दिन
बच्चे मना रहे  हैं उत्सव 
बाल दिवस यह  बड़ा ही पावन
शालाओं में गहमा गहमी
बच्चों में  है भरी  उमंग
लगा हुआ है बाल मेला
हर बच्चा अभिव्यक्ति करता
कोई बना है जादूगर तो
कोई रूप धरे टीचर का
कोई नए खेल खिलाता
कोई सजाए  स्टॉल निराले
क़िस्म-किस्म की चीजें बेचें
जैसे हों कुशल व्यवसायी।
जीवन  के रूपों को जीते 
बच्चे ये कितने हैं प्यारे
बाल मेला  इनको अवसर दे
जीवन के सपने गुनने का
चाचा नेहरू के ये दुलारे
बच्चे लगते  कितने प्यारे।।
बच्चे.....।।
निहारिका झा , खैरागढ़ राज.(36 गढ़)

Share this story