देश की राजधानी दिल्ली व उत्तर भारत से सम्मानित हुए डॉ आशीष मिश्र उर्वर
utkarshexpress.com संवाददाता - उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर कादीपुर ग्राम खिज्राबाद की धरती से श्रेष्ठ युवा साहित्यकार, गीतकार व गजलकार डॉ आशीष मिश्र उर्वर को दिल्ली व उत्तर भारत से संचालित साहित्यिक मंच नारायण साहित्य शाला, सम्मान से सम्मानित किया गया। वैसे डॉ आशीष को साहित्य जगत में पहले भी अनेकानेक साहित्य रत्नों से सम्मानित किया जा चुका है, एक खास बातचीत में डाक्टर साहब ने बताया कि आज साहित्य क्षेत्र में जो भी उपल्बधियां प्राप्त है, इसका सम्पूर्ण श्रेय उनके गुरुजनों व माता पिता एवं अपनों के प्रेम का प्रतिफल है। आज उर्वर साहित्य जगत में एक ऐसी शख्सियत हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। साहित्य जगत के विभिन्न मंचों पर उर्वर को विशेष उपलब्धियां प्राप्त है। गागर में सागर वाली कहावत उर्वर के जीवन पर बहुत सटीक बैठता है। आज डॉ आशीष मिश्र उर्वर साहित्य जगत में किसी अभिनेता से अधिक हैसियत रखते हैं। उर्वर की लेखनी में मानों मां सरस्वती खुद निवास करती हैं। उर्वर एक छोटे से गांव से निकल कर आज़ दुनिया में अमिट छाप छोड़ रहे हैं। भारत के कोने-कोने में उर्वर को कौन नहीं जानता है, वे अपनी लेखनी के बल पर साहित्य जगत में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उर्वर की रचनाएं समाज व देश को जागरूक करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। डॉ आशीष मिश्र उर्वबहुत ही सहृदय व सज्जन व सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने बताया कि आज साहित्य क्षेत्र में जो भी मुकाम हासिल है वह सब अपनों के स्नेह आशीर्वाद से प्राप्त है।