ग़ज़ल - रीता गुलाटी

 
pic

इस जिंदगी मे दर्द का चर्चा नही किया,
तुम गैर हो भले कुइ वादा नही किया।

धोखा किया है यार ने,हमको पता नही,
लूटा हमे अदाओ से अच्छा नही किया।

दिल आ गया है उसपे हमारी खता नही,
सुनते नही वो बात भी शिकवा नही किया।

हमने किया है प्यार अरे मानता नही,
अहसास आज भी कभी सच्चा नही किया।

करते है प्यार तुमसे  यूँ सदियों से हम भले,
कर बेकरार हमको तो परदा नही किया।

हम वेवफा नही तू ये बातें भी जानता,
पर हमने तेरे नाम को रूसवा नही किया।
- रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़
 

Share this story