विद्या ही बल है - नीलकान्त
Feb 13, 2025, 23:14 IST

विद्या से विकास होता है,
विकास से प्रगति होती है,
प्रगति से आकार बनता है,
आकार से प्रकार बनता है।
प्रकार साकार होता है,
साकार जीवन बनता है,
जीवन विद्या से होता है,
विद्या ही बल है ।
विकास के विद्या घर आवें,
बालपन का विकास करावें ,
विद्या का बल ही जीवन है,
निज सपनों का नाम लिखावें।
- नीलकान्त (नील), बेगूसराय, बिहार