मनमोहन - सुनील गुप्ता
Dec 31, 2024, 22:34 IST
मनमोहन
सादगी की मूरत,
था शुभानन !! 1 !!
अर्थशास्त्री
थे विकास पुरोधा,
प्रधानमंत्री !! 2 !!
रिज़र्व बैंक
के बनें पंद्रहवें,
गवर्नर ये !! 3 !!
किया खात्मा
लाइसेंस राज का ,
थे हुतात्मा !! 4 !!
प्रधानमंत्री
सरदार साहिब,
शांत विभूति !! 5 !!
अंक तेरह
अद्वितीय विशेष,
हैं यादें शेष !! 6 !!
आयु बानवे
महाप्रयाण पे चले,
नमन वंदे !! 7 !!
- सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान