अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'सुबह सेवा संस्था' ने आयोजित की गोष्ठी

 
pic

utkarshexpress.com देवबंद - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की अग्रणी संस्था 'सुबह सेवा संस्था' के स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका तंवर ने की। यह कार्यक्रम लाला प्राणचंद साहनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ. सुनीता शाही, प्राविधिक (प्रधान अध्यापिका) रहीं।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और निष्कर्ष निकाला कि नारी अपना सशक्तिकरण स्वयं ही कर सकती है, जब हर महिला अपने भीतर की शक्ति को पहचान लेगी। सभी बेटियों, बहनों और माताओं को संकल्प लेना होगा कि वे अपने सपनों को न छोड़ें। बदलाव की शुरुआत आपसे होती है। आपके सपने और आपकी मेहनत पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि अकेले हम शायद कुछ न कर सकें, लेकिन एक साथ मिलकर हम बहुत कुछ बदल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ममता वर्मा मैडम ने 'सुबह संस्था' पर अपनी कविता प्रस्तुत की, जिसकी सभी ने सराहना की। इस कार्यक्रम में संगीता चौधरी, नीलम पुंडीर, मुक्ता सिंह, अंजू खटूरिया, कमला राजपूत, वैष्णवी, आशा अग्रवाल, तान्या पुंडीर, सोनिया और सीमा मिश्रा आदि ने भाग लिया। (रिपोर्टिंग - महताब आज़ाद, देवबंद)

Share this story