मां वीणा वादिनि वंदन - कालिका प्रसाद
Thu, 9 Mar 2023

मां तुम शुभ श्री तुम कल्याणी हो,
मां शांत चित्त और शुभ चरित्र दे,
मां बुद्धि ,विनय ,विवेक का दान दो,
हे मां वीणा वादिनि शत् शत् वंदन।
हम जड़मति तुम ज्योति स्वरूपा
मां तुम सुमति और विद्या दात्री,
मां ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर दे,
हे मां वीणा वादिनि शत् शत् वंदन।
हे भव तारिणी श्वेत वस्त्र धारणी,
नित नूतन वंदना तेरी लिखता रहूं,
मां शब्दों से मैं तेरी वंदना करता रहूं,
हे मां वीणा वादिनि शत् शत् वंदन।
मां तन-मन को निर्मल कर दे,
मां बहा दो दिल में प्रेम की गंगा,
मां तम का विनाश कर दो,
हे मां वीणा वादिनि शत् शत् वंदन।
- कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड