अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई रत्नी कश्यप-अशोक यादव

 
pic

Utkarshexpress.com मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें महिला सशक्तिकरण समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। तीन महिलाओं की गोद भराई, और तीन बच्चों को अन्न प्राशन कराकर सुपोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कये।
कार्यक्रम में 35 महिलाओं के साथ-साथ श्रीमती रत्नी कश्यप पति श्री ज्वाला कश्यप आँगनबाड़ी कार्यकर्ता भठली कला 01सेक्टर धरमपुरा,परियोजना-मुंगेली 01 को महिला एवं विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला-मुंगेली,परियोजना अधिकारी-मुंगेली, परियोजना के सभी पर्यवेक्षक एवं समस्त कार्यकर्ता, सहायिकाओं के प्रति श्रीमती रत्नी कश्यप ने आभार प्रगट की।

Share this story