शिवरात्रि - रीता गुलाटी

 
pic

मंदिर देखो सब सजे, पूजा करते लोग।
दर्शन कर लो तुम सभी,होता कभी न रोग।

ध्यान सभी शिव का धरे,आया सावन मास।
संकट सारें वो हरें,कर लो शिव की आस।

करतल  इनकें  हाथ है, पहने छाला वस्त्र।
गौरी भी अब साथ है,त्रिशूल इनका शस्त्र।

पी पीकर विष आपने, नील कंठ पा नाम।
हाथ धरे त्रिशूल है  डम डम करते आप।

रौद्ध रूप देखकर, मनवा हुआ अधीर।
रूप भंयकर देखते , ड़रती सारी भीड़।

बाबा तेरे प्यार में,पाती सुख का नीड़।
दर्शन कैसे  मैं करूँ, भक्तो की है भीड़।

सावन शिव का मास है,कर लो पूजा खास।
मिलता है आशीष भी,होता कभी न हास।

मंदिर देखो सब सजे, पूजा करते लोग।
दर्शन कर लो तुम सभी,होता कभी न रोग।
- रीता गुलाटी त्रतंभरा, चंडीगढ़ 
 

Share this story