सुभाष - सुनील गुप्ता

 
pic

( 1 )" सु ", सुन्दर 
     सुभाषित जीवंत जीवन....,
     जीकर, दिलाई आजादी सुभाषजी ने   ! 

 ( 2 )" भा ", भारत 
  की वह शान.....,
  थे साहसी पराक्रमी, नेताजी वो हमारे  !!

( 3 )" ष ", षड्यंत्र
 साज़िशों के खिलाफ़....,
 आज़ाद हिंद फ़ौज, बनायी सुभाषजी ने !!

( 4 )" सुभाष ", सुभाषजी 
   का, जीवन रहा सुभाषित.....,
   प्रेरणादायी संदेशों से, वो जोश भरते चले !!

( 5 )" सुभाष चंद्र बोस ", 
विवेकानंदजी से थे प्रभावित....,
उनकी शिक्षाओं को आधार बनाया नेताजी ने !!

( 6 )" जय हिन्द ",
 "दिल्ली चलो", के नारों से.....,
 फूंकी नई जान, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में  !!

( 7 ) " तुम मुझे खून दो ", 
'मैं तुम्हे आजादी दूंगा".....,
से लिख दी नई ताबीर, हिंदुस्तान की इन्होंने !!
- सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान
 

Share this story