तर्पण - सुनील गुप्ता
Sep 29, 2023, 23:09 IST

तन से मन से और विचारों से
आओ करें हम श्राद्ध तर्पण !
ज्ञात अज्ञात सभी पुण्यात्माओं को....,
करें मन भावों से हम स्मरण !!1!!
हैं हमारी शक्ति का ये स्रोत
और हमपे बरसाएं दुआ कृपाएं !
करके इनका हम पुण्य स्मरण.....,
स्वयं को कृपा का पात्र बनाएं !!2!!
चुनकर मन भावों के सुंदर पुष्प
सभी प्रिय भोज्य सामग्री चढ़ाएं !
और करके विनती प्रभु ईश्वर से......,
करें मोक्ष मुक्ति की कामनाएं!!3!!
धन्य हमारे सभी प्रिय पितृगण
जिनकी हैं हम सदाचारी संतान !
करके शुद्ध मन भावों का अर्पण...,
हम मांगें उनकी शांति का वरदान !!4!!
तर्पण से होती पितरों की मुक्ति
और मोक्ष कामनाएं पूर्ण होएं !
करके श्रद्धा प्रेम सुमन अर्पण.....,
पितृऋण से हम उऋण हो जाएं !!5!!
-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान