चांद पर विक्रम - रेखा मित्तल
Aug 24, 2023, 22:35 IST

अपना भारत है तैयार,
रचने को एक नया इतिहास,
होगा वह पल अनुपम,
विक्रम लैंडर जब उतरेगा चंद्र पर।
अब देखेगी यह दुनिया सारी,
विश्वास है सुनिश्चित जीत हमारी,
चंद कदम दूर है बस,
चंद्रमा पर कदम पड़ेंगे जब,
दुनिया में परचम लहराएगा,
भारत ही विश्वगुरु कहलाएगा।
इसरो की मेहनत रंग लाएगी,
वर्षों बाद यह कहानी कही जाएगी,
भारत के विक्रम लैंडर का,
चांद पर उतरते ही,
इस महान उपलब्धि का,
समस्त दुनिया जश्न मनाएगी।
हौसले बुलंद तो कुछ नहीं मुश्किल,
यह दुनिया को दिखाएंगे,
आज तो हम हिंदुस्तान में ही नहीं,
अंतरिक्ष में अपना तिरंगा लहराएंगे।
- रेखा मित्तल,चंडीगढ़