महिला नेतृत्व, एक नए युग की शुरुआत - सुनील गुप्ता
Mar 8, 2025, 22:21 IST

( 1 ) महिला नेतृत्व
एक नए युग की शुरुआत,
बढ़ती नारी शक्ति की सभी करते हैं बात !!
( 2 ) माँ मातृत्व
भक्ति शक्ति भगवती की परिचायक,
बनी हरेक क्षेत्र में पुरुषों की सहायक !!
( 3 ) मानव अस्तित्व
पुरुष प्रकृति की सभी संरचनाएं,
हैं भारतीय दर्शन की ये मूल अवधारणाएं !!
( 4 ) सह अस्तित्व
स्त्री पुरुष के लिए है अपरिहार्य,
जीवन सफऱ में बनें, सदा एक दूजे के पर्याय !!
( 5 ) परम तत्व
चलें इसे सदैव जानते समझते,
नारी और पुरुष समाज के हैं दो अहम् पहिए !!
- सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान