डॉ करणवीर सिंह रोहिला की पुण्य तिथि श्रद्धा भाव से मनाई

Utkarshexpress.com टपरी (सहारनपुर) विनोद निराश। रोहिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टपरी (सहारनपुर) में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर कर्णवीर सिंह रोहिला (चंडीगढ़) की इक्कीसवीं पुण्य तिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान टपरी प्रांगण में एक यज्ञ का आयोजन भी किया गया। उसके बाद डॉक्टर कर्णवीर सिंह रोहिला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गईं। रोहिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टपरी में एकत्र अनेको लोगों ने उन्हे शत-शत नमन करते हुए, भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला , नरेश राणा, समय सिंह पुंडीर , रामपाल सिंह रोहिला ,रमेश चंद रोहिला , मनीष रोहिला, यशपाल सिंह रोहिला,, नीरज रोहिला, विकास रोहिला जय देव रोहिला आदि लोग उपस्थित रहे।