चैत्र नवरात्र (पंचम दिवस माँ स्कंदमाता) - कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

 

पूज्यनीय स्कंद माँ, भक्त खड़े तव द्वार।
नवरात्रों के पर्व में, सजा भव्य दरबार।।
कार्तिकेय की मातु तुम, बरसाती हो प्यार।
पूर्ण करो मन कामना, दो इच्छित उपहार।।
षष्ठम दिवस ( माँ कात्यायिनी) - 
कात्यायिनी विराजतीं, षष्ठ दिवस नवरात्र।
करते मां की साधना, भरी भक्ति मन मात्र।।
जो करते आराधना, लेकर प्रफुलित गात।
देवी की मिलती कृपा, बनती बिगड़ी बात।।
- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी,नोएडा, उत्तर प्रदेश