नागरिक भी जिम्मेदारी समझें - सरदार मनजीत सिंह

 

utkarshexpress.com - सरकार  देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है क्या यह सब गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग हैं। अब बात आती है कि देश के कितने लोग हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी बसर कर रहे हैं। सरकार  कोरोना काल से आज तक देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है क्या यह सब गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग हैं?
गरीबी रेखा के नीचे का अर्थ निम्न आय या  सरकार ने जो पैमाना बनाया हो उससे उसकी आमदनी कम हो होता है। अगर सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है तो  सरकार को एक बार फिर सोचना चाहिए कि वास्तव में देश में 80 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे रह रहे हैं? या कहीं हम जाने अनजाने में मुफ्त राशन बांटने का कार्य  करके मुफ्त खोरी को बढ़ाने का काम तो नहीं कर रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी भी है कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीने वालों का रोजगार के माध्यम से भी जीवन स्तर ऊंचा उठाएं। एक तरफ हमारा देश आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।आत्मनिर्भर होने का अर्थ ही यह है कि हम किसी पर निर्भर न हों, हमारा जीवन स्तर गरीबी रेखा से ऊपर हो। भारत देश लगभग 140 करोड़  की आबादी वाला मुल्क है, यहां तरक्की हो तो उसे नीचे तक पहुंचने में वक्त लगता है मगर हमें सब्र कम रहता है। सरकार के गरीबों की मदद का ऐलान होने पर ही बहुत से लोग स्वयं को गरीब बताने लगते हैं जो हक जिनका है वहां तक नहीं पहुंच पाता।
देश को आगे ले जाना है तो ईमानदारी की राह चलना होगा,देश के हर  नागरिक को जिम्मेदार बनना पड़ेगा। जिम्मेदार होने  पर हमें भी इस तरह की सरकारी घोषणा के बाद गलत होने को  रोकना चाहिए। देश को जागरूक होना चाहिए। अगर हम देश से प्यार करते हैं तो गलत  को रोकना होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर देशवासी को जागरूक बनना चाहिए। किसी भी सरकार की  नीतियां गलत नहीं  होती। जो गरीबी रेखा से ऊपर जिंदगी जी रहे हैं उन्हें खुद ही सरकार से कहना चाहिए कि हम मुफ्त राशन नहीं लेंगे। देश के लिए सोचेंगे तभी तो देश आत्मनिर्भर बनेगा, देश आगे बढ़ेगा। सरकार ने गरीब परिवार वालों के लिए आयुष्मान योजना में 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। जिससे आमजन को बहुत लाभ हो रहा है अब लोग गंभीर बीमारी का इलाज  करा  सकते हैं वह भी मुफ्त में। देश को हम सब ने मिलकर आगे बढ़ाना है। देश आगे बढ़ेगा तो हम भी आगे बढ़ेंगे देश को आगे बढ़ाना हैतो हर इंसान को जागरूक बनना है तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। (विनायक फीचर्स)