महकदे अल्फाज़ एवम् निसर्ग सृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हुआ कवि दरबार

 

utkarshexpress.com लुधियाना - महकदे अल्फाज़ की फाउंडर /डायरेक्टर डाॅ रविंदर भाटिया , उप प्रधान अंजू अमनदीप ग्रोवर एवम् निसर्ग सृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन की फाॅउडर / डायरेक्टर गरिमा कवठेकर  (मिसेज इंडिया 2022-1ru) की तरफ से 26 अगस्त 2023 को हिंदी की काव्य रचनाओं की प्रस्तुति अत्यंत सफल रही। डा दीपिका  सूतोदिया ने बड़े ही विलक्षण अंदाज़ में मंच को संभाला |  सभी ने एक से एक अपनी मधुर वाणी में गीत एवम् रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिसमें देश विदेश के कवियों,गीतकारों एवम् फिल्मी अभिनेताओं ने भाग लिया। जिनमें सभी विशेष अतिथि अनीश गर्ग, डाॅ शाकिर शेख, डाॅ तिलक राज, अंजू अमनदीप ग्रोवर , प्रो सुदेश नूर, मीनाक्षी भालेराव, जसप्रीत कौर फलक, पागल फकीरा , डाॅ दर्शन सिंह हरविंदर एवम् अभिनेता सतीश संभव ने भाग लिया। अंत में डा रविंदर भाटिया, गरिमा कवठेकर, डा दीपिका सूतोदिया एवम् अंजू अमनदीप ग्रोवर ने आए मेहमानों का तहेदिल से धन्यवाद किया।