एम.एस.केशरी पब्लिकेशन ने किया राष्ट्रीय स्तरीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन

 

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर (बिहार) - एम.एस. केशरी पब्लिकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार के द्वारा बच्चों के बीच आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कविता प्रतियोगिता में बच्चों नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मथुरा जिले के लेखिक एवं एम.एस.केशरी पब्लिकेशन के कार्यक्रम अध्यक्ष संजना चौधरी के देख-रेख में शांति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्लॉक मांट, जिला मथुरा, राज्य उत्तर प्रदेश में प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की श्रेणी कक्षा 1 से 5 तक थी, जिसमें प्रतिभागी प्रतीक उपाध्याय, भूमिका, निखिल, काव्या, सतेन्द्रवीर सिंह, पावनी चौधरी, खुशी, मानवी शर्मा, दीपिका कुमारी, हिमांशी कुमारी थी और कक्षा 6 से 10 तक की श्रेणी में प्रतिभागी ज्योति चौधरी, गरिमा चौधरी, हर्षित चौधरी, अन्शु, प्रियांशी चौधरी, ज्योति चौधरी, साक्षी कटारा, कुमकुम शर्मा, मधु कुमारी, कीर्ति उपाध्याय, भूमि गावर, प्रशान्त कुमार,  शिवानी कुशवाहा, कृष्णा शर्मा, अश्वनी कुमार, तमन्ना शर्मा, गुजंन उपाध्याय और अंश जी थे। सभी बच्चों नें एक कविता लिखी।  बच्चों नें एक से बढ़कर एक कविता लिखी। दोनों श्रेणियों में तीन बच्चों को विजेता घोषित किया गया, जिन्हें पब्लिकेशन द्वारा फ्रेमिंग की हुई प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा और सभी बच्चों को साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ानें हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष संजना चौधरी ने बच्चों को साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़नें हेतु सराहनीय योगदान किया है, इसलिए उन्हें एम.एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह जल्द ही शांति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्लॉक मांट, जिला मथुरा, राज्य उत्तर प्रदेश में रखा जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकगण, प्रधानचार्य महोदय और कुछ लेखक एवं लेखिका बच्चों को सम्मानित करेगे। सभी बच्चों को और कार्यक्रम अध्यक्ष संजना चौधरी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।