राष्ट्रीय कवि संगम का प्रांतीय अधिवेशन एवं काव्यांजलि कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

 

Utkarshexpress.com प्रयागराज- राष्ट्रीय कवि संगम का प्रांतीय अधिवेशन एवं काव्यांजलि कार्यक्रम हिन्दुस्तानी अकादमी, सभागार, प्रयागराज में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण रहा, जिसमें काशी प्रांत के  कई प्रमुख कवि और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। बता दें कि, राष्ट्रीय कवि संगम साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक राष्ट्रीय संगठन है, जो हमारे समाज में साहित्यिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।  इसका ध्येय वाक्य ‘राष्ट्र जागरण धर्म हमारा’ है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगदीश मित्तल ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शमशेर जमदग्नि संयुक्त आयुक्त वाराणसी उत्तर प्रदेश की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ अशोक बत्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव कुमार व्यास,  पूर्व विधायक एवं संरक्षक लालबहादुर चौधरी, प्रांत संरक्षक रौनक़ गुप्ता, प्रांत सलाहकार राज अग्रहरि, प्रांतीय अध्यक्ष अवध प्रांत अजय प्रधान एवं प्रांतीय मंत्री रवि अवस्थी के साथ-साथ पंडित रवि शंकर शुक्ला, एवं श्रेयम भार्गव तथा अन्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समन्वय एवं काशी प्रांत के अध्यक्ष अटल नारायण ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि एवं साहित्यसेवी विजयानंद, एवं गंगा प्रसाद त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। 
अधिवेशन का आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ, प्रथम सत्र का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव कुमार व्यास में किया एवं द्वितीय सत्र का संचालन संयुक्त रूप से अटल नारायण एवं रवि अवस्थी ने किया। द्वितीय सत्र में 58 कवियों द्वारा काव्य प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के समापन सत्र में, प्रांतीय कार्यकारिणी में पुनर्गठन किया गया जिसमें, डॉक्टर शम्भु नाथ त्रिपाठी एवं डॉक्टर इंदू जौनपुरी को प्रांतीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार द्विवेदी को काशी प्रांत का महामंत्री, एवं अनिल सिंह भदौरिया को प्रांतीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान काशी प्रांत के ज़िलों के संयोजक एवं सह-संयोजक भी बनाए गए हैं। 
इस अवसर पर निखिलेश मालवीया को यमुनापार ज़िला का संयोजक, अमित कुमार शर्मा को भदोही का संयोजक एवं अजय पांडेय को अमेठी का संयोजक बनाया गया।
प्रेषक- राष्ट्रीय कवि संगम काशी प्रांत अटल नारायण अध्यक्ष, काशी प्रांत