सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं मोतियों जैसे दांत - फौजिया नसीम 'शाद’

 

utkarshexpress.com - सौन्दर्य में दांत और मसूड़े भी उतना ही महत्व रखते हैं, जितना की आंखें होंठ आदि। हंसने-बोलने, कहकहा लगाने में भी दांत स्पष्ट दृष्टि गोचर होते हैं। सुन्दर मोतियों जैसे दांत सौन्दर्य को दुगुना करते हैं। अत: यह आवश्यक है कि दांतों और मसूड़ों की सुरक्षा की जाए। मजबूत चमकदार दांतों के लिए विटामिन 'ए’ और विटामिन 'डी’ बहुत उपयोगी और आवश्यक है। विटामिन 'सी भी हमारे दांतों के लिए बहुत आवश्यक है। यह हमें आंवला, नीबू, संतरा आदि से प्राप्त होता है।
दांतों की सुरक्षा के उपाय- 
दांतों को चमकदार, सफेद करने के  लिए सोडा और नमक बराबर मात्रा में मिलाएं। मंजन के रूप में प्रतिदिन इसके प्रयोग से आपके दांत चमकदार और मोतियों जैसे सफेद हो जाएंगे।
मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए कपूर और नौसादर को मिलाकर बारीक पीस लें। इस मिश्रण को नियमित रूप से मसूड़ों पर मलें, लाभ होगा।.
 वर्ष में कम से कम दो बार दंत चिकित्सक से दांतों की जांच अवश्य कराएं। पौष्टिक और विटामिन युक्त भोजन करें।
मीठी व तली हुई चीजों का प्रयोग कम करें। ये हानि पहुंचाती है।
दांतों और मसूड़ों के लिए अखरोट की छाल बहुत उपयोगी है। इसके नियमित प्रयोग से दांत चमकदार और मजबूत हो जाते हैं। (विभूति फीचर्स)