श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक यादव

 

utkarshexpress.com मुंगेली (छत्तीसगढ़) - साहित्य संगम संस्थान पश्चिम बंगाल इकाई के द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजाद देश के गुलाम विषय पर कविताएँ आमंत्रित की गई। इस इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, अध्यक्षा कलावती कर्वा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं विषय प्रवर्तक मनोज कुमार पुरोहित, प्रमाणन अधिकारी स्वाति जैसलमेरिया और विषय प्रदाता लोकेंद्र पाटनी हैं। काव्य प्रतियोगिता में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियाँ सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के द्वारा यह कैसी है आजादी स्वरचित कविता सुंदरतम एवं सटीक लेखन हेतु संस्था के द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर डॉ.चंद्रशेखर सिंह, संगीता यादव, मोहित कुमार यादव, कैलिसा यादव, संतोष कुमार यादव, वीरेंद्र जयसवाल, मोहन उपाध्याय, कवि जितेंद्र मेहरा राजस्थान, रवि यादव, जलेश यादव, सोनू जांगड़े, हुलासीराम साहू, साहेब दास मानिकपुरी, राजू यादव, कवि मनोज कुमार उत्तरप्रदेश, जय कुमार मार्को, तपस्वी यादव, हरीश सोनवानी, आनंद साहू, रोहित सोनवानी, प्रदीप दुबे, आनंद साहू, विकास यादव, राजू साहू, संतोष कुर्रे, यशवंत पात्रे, भरत यादव और लोकेश साहू सहित अन्य दोस्तों परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।