करो स्कूल की तैयारी -डॉ. सत्यवान सौरभ

 

बीती छुट्टी अब तो सारी। 
करो स्कूल की सब तैयारी।। 

छोड़ चलो अब घर नानी का।  
समय नहीं अब मनमानी का।।  

एक महीना बीता पूरा।  
काम करो जो रहा अधूरा।।  

नियमित होकर जाओ स्कूल। 
धमाचौकड़ी जाओ भूल।।  

सही समय पर अब है उठना। 
होमवर्क कर फिर सब पढ़ना।।  

छोड़ो मस्ती जाओ स्कूल।
समय बनेगा तभी अनुकूल।।  

पढ़ लिखकर के आगे आना। 
मनचाही तुम मंजिल पाना।।  
-डॉ. सत्यवान सौरभ, उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)-127045