तेरी आंखों का काजल...! - राजू उपाध्याय
Feb 10, 2024, 22:58 IST
बरसा है
रुक-रुक के
फिर से
तेरी यादों का
बादल...!
लहरा है
छुप-छुप के
फिर से
तेरी चाहों का
आँचल..!
तैर रहे हैं
नैन झील में
फिर से कुछ
मधुमासी
सपने,,
बुला
रहा है मूक
इशारों से,
तेरी आंखों का
काजल...!
#राजू उपाध्याय, एटा , उत्तर प्रदेश