चांद  तक - झरना माथुर 

 

पहुंचे हैं हम आज चांद  तक कल हम सूरज को भी छू लेंगे,
अपने दृढ इरादों, विश्वास से दुनिया मुठ्ठी में कर लेंगे।
झंडे पर चांद नहीं है पर चांद पे तिरंगा पहुंचाया है,
वो दिन अब दूर नहीं जब चंद्रमा पे भी अपना घर कर लेंगे।
<>
चंदा है तू पृथ्वी के बच्चों का मामा प्यारा है तू,
इसरो की मैं लू बलाए हिंदुस्तान का न्यारा है तू।
विश्व विजेता बना है, भारत गौरवशाली दिन है ये
दूर नहीं अब हम सब बहनों की राखी का सहारा है तू।
- झरना माथुर, देहरादून , उत्तराखंड