भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने दस अंडर 61 का स्कोर बनाया

 

भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने दस अंडर 61 का स्कोर बनाया

जोहानिसबर्ग। भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने फिर से बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके जोहानिसबर्ग ओपन के दूसरे दौर में दस अंडर 61 को बेमिसाल स्कोर बनाया। एशियाई टूर में कई टूर्नामेंट में शीर्ष दस में जगह बनाने वाले 21 वर्षीय शुभांकर अब 13 अंडर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

वह फिनलैंड के टापियो पुलकानेन से केवल एक शाट पीछे हैं। यह प्रतियोगिता दो कोर्स (पार 72 के फायरहोर्न और पार 71 वाले बुशविलो) पर खेली जा रही है।

Share this story