कर्म के पुजारी गोवा के मुखिया = संजय चौधरी

 

कर्म के पुजारी गोवा के मुखिया = संजय चौधरी

पर्रिकर तेरा कर्म मनोहर,
देश की सेवा पर कुर्बान,
गोवा का कर्मवीर सपूत तू,
गागर मे सागर की जान,
मां भारती की आदर्श संतान,
गर्व करे यह हिन्दुस्तान,

जनता की आवाज पर्रिकर,
सादा जीवन उच्च विचार,
पद से बडा व्यक्तित्व था जिसका,
हृदय की सीमा सीमा पार,

गोवा का प्रधान सेवक था,
अहंकार का भरा न खार,
लुटा रही हस्ती को दुनिया,
दोनों हाथ से प्यार अपार,

देश की रक्षा देश की सेवा,
देश की भक्ति का प्रतिमान,
निर्णय अटल दृढ निश्चय हो ,
भारत अपना बने महान,
रहे सुरक्षित हिन्दुस्तान,
मौत को देकर मात हमेशा,
जगा ले जब निज दिल ईमान,
एकजुट हो देश समर्पित,
बने पटेल का हिन्दुस्तान,
पर्रिकर सी जब हो संतान,
भारत अपना बने महान,
भारत अपना बने महान,

,,,,,,,,,,,,संजय चौधरी भागलपुर , बिहार

Share this story