प्रियंका चोपड़ा ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित

 

प्रियंका चोपड़ा ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित

utkarshexpress.com । mumbai । हॉलीवुड में भारत का झंडा ऊंचा करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ की ओर से डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह ‘यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल’ में यह पुरस्कार ग्रहण किया। आपको बता दें कि इस पुरस्कार की घोषणा जून में की गई थी और यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड ने प्रियंका को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है।प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से यूनिसेफ के साथ काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड सेरेमनी में वन-शोल्डर गाउन में नजर आई थीं और इसमें वो बेहद खुबसूरत लग रही थीं। अक्सर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूनिसेफ से जुड़े कार्यों की तस्वीरें भी अपलोड करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को यह अवॉर्ड पर्यावरण, हेल्थ, एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। प्रियंका कई सालों तक यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी रही हैं। इस साल मार्च में वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में कार्रवाई करने के बाद प्रियंका ने वायुसेना का सपोर्ट किया था, तब पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा को गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की मांग की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है और यह जीवन का एक माध्यम बन गया है। यह पुरस्कार एक अमेरिकी अभिनेता और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है, जो यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे

Share this story