विश्व हिन्दी साहित्य रत्न से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा

utkarshexpress.com पिण्डवाड़ा (राजस्थान)- पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया ग्राम में नियुक्त शिक्षक और प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा विश्व हिन्दी साहित्य रत्न 2023 से सम्मानित किया गया है।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनको यह पुरस्कार हिंदी साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान के कारण संगम अकादमी,कोटा द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर दिया गया है। उनके द्वारा स्वरचित 2800 हिन्दी साहित्यिक रचनाओं में से 700 से ज्यादा रचनाओं का प्रकाशन पिछले एक वर्ष में विभिन्न समाचार पत्रों, साझा काव्य संग्रहों ,मासिक पत्रिकाओं एवं एकल काव्य पुस्तकों में हो चुका है। उनको पिछले एक वर्ष में साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर 125 से ज्यादा विभिन्न पुरस्कार विभिन्न साहित्यिक मंचों, विभिन्न संस्थाओं और मीडिया द्वारा प्राप्त हो चुके है।
वर्मा ने कहा कि उनको यह पुरस्कार मिलने पर उनके बहुत सारे शिक्षक शिक्षक साथियों, साहित्यकारों, उनके परिवार और उनके गृह जिले के निवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि साहित्यकार वर्मा राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है जो सिरोही जिले में सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है।