नागपंचमी - कर्नल प्रवीण त्रिपाठी
Tue, 2 Aug 2022

सावन की तिथि पंचमी, है अनुपम त्योहार।
नागों का पूजन करें, भारत के परिवार।।1
जनमेजय ने यज्ञ से, किया सर्प संहार।
आस्तिक जी ने कर लिया, रक्षा हेतु विचार।।2
तक्षक का जीवन बचा, ऐसा किया प्रयोग।
इसी लिये तब से यहाँ, नाग पूजते लोग।।3
हर प्राणी अनमोल है, सभी लोग लें जान।
पर्यावरण सहेज लें, तभी बचेंगे प्राण।।4
भारत के हर पर्व में, छिपा एक संदेश।
आधुनिकता की दौड़ में, मत बदलें परिवेश।।5
- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश