कवि अशोक कुमार यादव ने अहीर नृत्य कला परिषद देवरहट में किया काव्य पाठ
Tue, 10 Jan 2023

utkarshexpress.com लोरमी (छत्तीसगढ़) - 31वां अहीर नृत्य कला एवं छेरछेरा महोत्सव का आयोजन 06 जनवरी 2023 को ग्राम देवरहट, लोरमी, छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया। इस परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉक्टर मंतराम यादव है। काव्य गोष्ठी में रायपुर, बिलासपुर, तखतपुर और मुंगेली के कवि सम्मिलित हुए। इस काव्य गोष्ठी में मुंगेली के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने स्वरचित छत्तीसगढ़ी गीत- दे-दे ओ छेरछेरा और ठेला वाला प्रस्तुत किया। आये हुए कवियों ने गीत की बहुत प्रशंसा की और शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।