प्रदीप मिश्र ने राष्ट्रीय महामंत्री व कुमार आलोक ने प्रांतीय संयोजक का पदभार संभाला

 
pic

utkarshexpress.com जबलपुर - हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 29.10.2022 को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी कि प्रदीप मिश्रा अजनबी दिल्ली को राष्ट्रीय महामंत्री व कुमार आलोक नोएडा को दिल्ली क्षेत्र का  नियुक्त किया गया है। साथ ही इंदौर मध्य प्रदेश के महाकवि प्रेमानंद सरस्वती को राष्ट्रीय संयोजक, लखन लाल रैकवार अनुपपुर मध्यप्रदेश को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि कवि प्रदीप मिश्रा अजनबी जी व कुमार आलोक ने पदभार संभाल लिया है।
विदित हो कि इसी क्रम में अन्य नियुक्तियां जारी हैं और सारे देश से कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार तथा शिक्षाविद सभा में शामिल होकर हिंदी के प्रचार-प्रसार के राष्ट्रीय कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। प्रेरणा स्रोत श्री धर्म प्रकाश वाजपेयी के निर्देशन में प्रदीप मिश्रा अजनबी व कुमार आलोक ने कवि संगम त्रिपाठी के गांधी जयंती पर राजघाट में सांकेतिक उपवास के आयोजन में ऐतिहासिक सहयोग प्रदान किया था और उसकी गूंज सारे देश में एक प्रेरणात्मक संदेश देने में सार्थक हुई। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षाविदों को हिंदी प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने पर "हिंदी सेवी" सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्व श्री शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी, अजय पांडेय, डॉ लाल सिंह किरार, नेमा खगेश शाह, अशोक कुमार जाटव विद्रोही, राम गोपाल फरक्या, पप्पू सोनी, डॉ हरेन्द्र हर्ष, सुव्रत दे, राजेन्द्र कुमार तिवारी,  राजकुमारी रैकवार राज, कामिनी व्यास रावल, मीना शर्मा, अनिल शुक्ला, माला श्रीवास्तव,  अन्नपूर्णा मालवीया, उदय राज वर्मा आजाद आदि ने बधाई दी है।

Share this story