अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सह सम्मान समारोह 

 
pic

utkarshexpress.com चित्रकूट - कहानिका हिंदी पत्रिका (महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो द्वारा संचालित) द्वारा चित्रकूट गेस्ट हाउस कर्वी सीतापुर चित्रकूट में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन देश भर के प्रख्यात कवियों / कवयित्रियो द्वारा आपसी सहयोग से हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने तथा देश के सभी धार्मिक स्थलों का देश विदेश तक पहचान बनाने के उद्देश्य से किया गया। इसके पूर्व मैहर, अयोध्या, इंदौर, रांची और बोकारो में भव्य कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री भैंरो प्रसाद मिश्र जी (पूर्व सांसद बाँदा चित्रकूट), सभा अध्यक्ष एवं आयोजन प्रभारी- श्री आर. पी. तिवारी (पूर्व तकनीकी सैन्य अधिकारी), विशिष्ट अतिथि- श्री सुनील नवोदित (प्रांतीय महामंत्री बुंदेलखंड) संयोजक/ प्रधान संपादक श्याम कुँवर भारती, राज्य प्रभारी म. प्र.- श्री रामनिवास तिवारी, राज्य संयोजक रजनी कटारे की गरिमामय उपस्थिति रही।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ गणेश रामनिवास तिवारी द्वारा गणेश वंदना और रजनी कटारे "हेम" द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात श्याम कुँवर भारती ने देवी गीत प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन नारायण तिवारी चित्रकूट, दिनेश दीक्षित चित्रकूट, डाॅ. सुरभी जैन 'श्रुति' सतना, रामनिवास तिवारी आशु कवि  निवाड़ी, रजनी कटारे "हेम" जबलपुर, सुनील नवोदित चित्रकूट, आशा झा 'सखी' जबलपुर, श्याम कुंवर भारती बोकारो झारखंड, अजय शर्मा बांदा, शिवपूजन यादव, रामलाल द्विवेदी प्रणेश, राजेंद्र तिवारी स्वदेश बांदा, अजय शर्मा बांदा, सतीश तिवारी नेवाड़ी सहित स्थानीय कवियों कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन को सफल बनाया। मंच संचालन आशा झा 'सखी' ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुँवर भारती ने किया।

Share this story