अपने उसूल - सम्पदा ठाकुर

 
pic

अपने उसूल खुद 
ही बनाते है हम।
अपने बनाए उसूलों 
पर ही चलते है हम।।
है अपना उसूल नही 
किसी को छेङते है हम
मगर जो छेङता नही 
उसे फिर छोङते है हम
है अपना उसूल 
आने वाले का वेलकम 
जो गया तो भीङ कम
जब से आने लगी समझ में 
लोगों का छल कपट प्रपंच 
तब से किसी के लिए नही 
करतें है अपनी आंख नम 
झूठ के आगे कभी
झुकते नही है हम
सच बोलने की हरदम
रखते है औकात हम
जी हुजूरी, चापलूसी करना
आदत नहीं मेरी
बिंदास थे ,बिंदास है 
और रहेंगें बिंदास हम
-सम्पदा ठाकुर, जमशेदपुर  

Share this story