अशोक कुमार यादव को मिला अक्षय शक्ति सम्मान 

pic

utkarshexpress.com राजस्थान - हिंददेश परिवार राजस्थान इकाई के द्वारा महाशिवरात्रि  विषय पर कविताएं आमंत्रित किया गया। इस इकाई के अध्यक्ष एवं विषय प्रदाता संगीत सिंघल विभु, उपाध्यक्ष संत कुमार सारथी पंच, सचिव डॉ. सत्यनारायण चौधरी, पंच परमेश्वरी एवं अलंकरणकर्ता गीता अग्रवाल, डॉ. अर्चना पांडेय अर्वि और संचालक सुनीला गुप्ता  हैं। इस प्रतियोगिता में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को उत्कृष्ट काव्य लेखन के लिए अक्षय शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, मंजूषा किंजवडेकर, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी, भारती यादव, गुड़िया गौतम, सीमा यादव, बलवीर सिंह, रवि यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, संतोष कुमार यादव, मोहन उपाध्याय, जीत कुमार दिवाकर, बसंत शुक्ला, मितुल शर्मा और केशव कुमार यादव सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

Share this story