जश्ने-आजादी -- श्याम कुंवर भारती

 
pic

सबसे अच्छा सबसे प्यारा मेरा देश हिंदुस्तान है।
सब देशों से न्यारा हमारा भारत सबसे महान है।

मिली है आजादी हम हर साल जश्ने आजादी मनाएंगे।
सबसे ऊंचा झंडा तिरंगा मिलकर हम फहराएंगे।
राष्ट्र गीत गाकर हम राष्ट्र का करते खूब गुणगान है।
सबसे अच्छा सबसे प्यारा...........।

देकर अपना बलिदान शहीदों ने आजादी दिलाई है।
चढ़ गए कितने फांसी पर तब आजादी मुसकाई है।
आओ मिलकर बोलो सब जय जय बीर जवान।
सबसे अच्छा सबसे प्यारा.........।

हम डरते नही हम हटते नही दुश्मन को कभी छोड़ते नही।
जान जाए तो जाए कभी जुबां से ना हम कभी कहते नही।
छू रहा चांद को कहो हिन्द और जवान को सलाम।
सबसे अच्छा सबसे प्यारा मेरा देश हिंदुस्तान है।
- श्याम कुंवर भारती, बोकारो, झारखंड

Share this story