चौपई छंद - मधु शुक्ला
Jan 22, 2024, 22:48 IST
सदा बनाते बिगड़े काम,
करते सब ध्रुव का गुणगान,
प्रभु को जपे मिली पहचान।
विष्णु भक्त प्रहलाद महान ,
पर्व होलिका का संज्ञान।
श्री हरि को पूजे संसार,
करें भक्त से प्रभु अति प्यार।
अविनाशी ईश्वर के दास ,
सद्कर्मो से बनते खास।
ऋषि, मुनि और सभी सुजान,
देते जन मन को यह ज्ञान।
— मधु शुक्ला,सतना, मध्यप्रदेश