रंगों भरी होली -  सुनील गुप्ता

 
pic

खेलें -खेलें रे होली, 
सूखे रंगों से होली 
चलें मस्ती करते,
हाँ-हाँ गाते हँसते  !
आई होली रे, हाँ-हाँ,आई होली रे!!1!!

भरें-भरें रे पिचकारी 
चलें रंग डारें 
खिल-खिल आएं 
लाल गुलाबी गाल चेहरे  !
आई होली रे, हाँ-हाँ,आई होली रे!!2!!

चलें-चलें रे गाएं 
फाग रसिया मतवालें
बजाते चंग ढ़ोल नगाड़े,
नाचें झूमें बूढ़े बच्चे दिलवाले !
आई होली रे, हाँ-हाँ,आई होली रे!!3!!

फूले-फूले रे गुब्बारे 
चलें हवा में मारें 
रंगों को बिखराए चलें
बनाए इंद्रधनुष सा खिल-खिलाएं  !
आई होली रे,हाँ-हाँ,आई होली रे!!4!!

हरे पीले रे नीले 
लाल गुलाबी मटमैले
हैं टेसू के रंग रसीले,
चलें भरते जीवन को रंगलें !
आई होली रे,हाँ-हाँ, आई होली रे!!5!!
सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान
 

Share this story